29 जून 2023 - 15:12
फ़िलिस्तीनियों ने इज़रायली सैनिकों को ईंट का जवाब पत्थर से दिया।

बीती रात ज़ायोनीवादियों की अल-जलमाह चेक पोस्ट पर भी फायरिंग की गई। ज़ायोनी सेना इस घटना में मारे गए और घायल हुए अपने सैनिकों की संख्या बताने से इनकार कर रही है।

फिलिस्तीन अलयौम की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान जॉर्डन नदी के पश्चिमी तट में ज़ायोनीवादियों के खिलाफ 21 सशस्त्र कार्रवाई की गई।

रिपोर्ट के मुताबिक, फिलिस्तीनी मुजाहिदीन ने ज़ायोनी सैनिकों पर गोलीबारी की और उन्हें विस्फोटकों और हथगोले से निशाना बनाया। ये प्रतिरोध अभियान येरुशलम, नब्लस, रामल्लाह, जेनिन, बेथलहम, तुल्कर्म और खलील में चलाए गए।

इसके अलावा बीती रात ज़ायोनीवादियों की अल-जलमाह चेक पोस्ट पर भी फायरिंग की गई। ज़ायोनी सेना इस घटना में मारे गए और घायल हुए अपने सैनिकों की संख्या बताने से इनकार कर रही है।

ऐसी स्थिति में तेल अवीव ने अधिकृत फ़िलिस्तीन के विभिन्न क्षेत्रों में सैन्य गश्त और चौकियाँ बढ़ा दी हैं और सभी ज़ायोनी निवासियों को हथियारों के साथ सड़कों पर आने की अनुमति दे दी है।